दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी

दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी

 

पैदल गश्त कर अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, सड़क पर ठेले लगाने वालों को हटाया

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

बस्ती। दुर्गा पूजा मेले के दौरान सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बस्ती पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया ने पुलिस बल के साथ संपूर्ण मेला क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

इस दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में भीड़भाड़ और आवागमन की स्थिति का निरीक्षण किया। सड़क के बीचोंबीच ठेला लगाकर यातायात बाधित करने वालों को हटाया गया। साथ ही उन्हें दोबारा सड़क पर ठेला नहीं लगाने की चेतावनी दी गई। संबंधित लोगों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

 

मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।