अधिकारोें के लिये संघर्ष जारी रहेगा

बस्ती। 20 जनवरी शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की तहसील स्तरीय बैठक बीआरसी  हर्रैया में जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी पेेंशन बहाली, ग्रेज्युटी, पदोन्नति, पारस्परिक स्थानान्तरण से आये शिक्षकों का वेतन जारी किये जाने,  बाधित वेतन बहाल करने, बकाया वेतन निर्गत किये जाने, एन.पी.एस. की धनराशि समय से भेजने के साथ ही जनपदीय अधिवेशन में ब्लाक, तहसील शिक्षकों की भागीदारी, सदस्यता अभियान, डेलीगेशन सूची आदि की रूप रेखा पर विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिये संघ निरन्तर संघर्षशील है। हर्रैया तहसील अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने संघ पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
संघ के  जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने  कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराकर विद्यालय आवंटन हो जाना चाहिये। विभाग के शिथिलता के कारण अनावश्यक बिलम्ब हो रहा है। यदि शीघ्र शिक्षकों की समस्याओं का समाधान न हुआ तो संघ आन्दोलन को बाध्य होगा। इसका पूरा दायित्व विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों का होगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवपूजन आर्य ने कहा कि एकजुटता और संघ की मजबूती से ही समस्याओं का हल निकलेगा। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि जनपदीय अधिवेशन की रूप रेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि डेलीगेशन सूची के बाद प्रदेश से अनुमति लेकर तिथि की घोषणा की जायेगी।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, सन्तोष पाण्डेय, संगठन मंत्री अश्विनी सिंह, वैभव मिश्र, रूकुनुद्दीन, प्रवीन श्रीवास्तव,  आज्ञाराम वर्मा के साथ ही रंजन सिंह, अनिल ठाकरे, दिनेश सिंह, विनोद यादव, घनश्याम पाण्डेय, हरिओम यादव, गंगा प्रसाद, कमलेश यादव, विजय राव, आनन्द गौतम, विजय राव, विनय मिश्र, बद्री प्रसाद पाण्डेय, रामभवन मौर्य, सत्य प्रकाश कन्नौजिया, देवेन्द्र सिंह, अमित पाण्डेय, भारत भूषण यादव, कृष्णचन्द्र गौतम, मोहनलाल, राहुल, महेश कुमार, विजयसेन, राम सागर वर्मा, महेन्द्र वर्मा, राम पियारे, संजीव कुमार सिंह, चन्द्रशेखर कन्नौजिया, सतिराम वर्मा, जयचन्द्र यादव, छोटेलाल, चिन्मय प्रसाद, प्रभात रंजन, गोपाल दूबे, शोभाराम के साथ ही संघ के अनेक पदाधिकारी और शिक्षक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *