अनुराग लक्ष्य, 20 जनवरी
सलीम बस्तवी अज़ज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
हिंदी फिल्मों की आंधी में भोजपुरी सिनेमा का भी हमेशा योगदान रहा है। खासकर आज इस दौर में तो भोजपुरी भी करोड़ों रुपए का कारोबार कर रही है, जिससे भोजपुरी सिनेमा के निर्माता और निर्देशक अच्छी कमाई करने के साथ भोजपुरी को और मजबूती भी परदान कर रहे हैं।
इसी क्रम में भोजपुरी के स्थापित निर्देशक संजय वत्सल के निर्देशन में फिल्म आग और सुहाग सिनेमा हॉल में आने को तैयार है और उन्होंने इस फिल्म का एक चर्चित गीत , दुल्हन राजधानी, को यू ट्यूब चैनल Zifs Music पर लांच भी कर दिया। भोजपुरी सिनेमा प्रेमी इस लिंक पर जाकर इस गीत का आनंद उठा सकते हैं।
दुल्हन राजधानी के गीत को गाया है मधुकर आनंद ने, और इसे लिखा है प्यारे लाल कवि जी ने। जो निसंदेह एक अच्छी फिल्म साबित होने जा रही है जिसका सारा क्रेडिट फिल्म के निर्देशक संजय वत्सल को जाता है।