पचास साल की उम्र में टूविंकिल खन्ना ने हासिल की ग्रेजुएट की डिग्री,,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 19 जनवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
बुजुर्गो की एक कहावत बहुत मशहूर है कि इंसान जहां जागे वहीं पर है सवेरा । यह बात अभिनेत्री और सुपर स्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना पर बिल्कुल सटीक बैठती है।
टूविंकल खन्ना ने अपनी पढ़ाई के दौरान किन्हीं कारणों से अपनी पढ़ाई को ब्रेक कर दी थीं जो अब शादी के इतने लंबे समय बाद पचास साल की उम्र में उन्होंने अपनी ग्रेजुएट की डिग्री हासिल करके यह साबित कर दिया कि जहां चाह है, वहीं राह है। इस अवसर पर उनके पति अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर तारीफ करते हुए टूविंकल को सुपर महिला का खिताब दिया ।
बॉबी देओल के साथ अपनी पहली फिल्म ,बरसात, से अपना फिल्मी कैरियर शुरू करने वाली टूविंकल खन्ना ने एक से बढ़कर एक सफल फिल्मों के साथ शाहरूख खान की फिल्म , बादशाह, में भी बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को हमेशा लुभाया था। अचानक अक्षय कुमार से शादी कर के वैवाहिक जीवन में चली गईं और फिल्मों के अलविदा कह दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *