बस्ती 8 जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़खानी तथा ब्लैकमेलिंग की घटना प्रकाश में आया है मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। तहरीर के मुताबिक 15 वर्षीया किशोरी को बहला-फुसला कर उसका फोटो खींच लिया और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर किशोरी से उसके घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व कैश रूपये मंगा लिए इसके बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसके साथ छेड़खानी कर धमकी देने लगे। फिलहाल पुलिस ने रानी पोखरा निवासी शहजाद, राजा मैदान निवासी फैजान, अब्बास, दक्षिण दरवाजा रोड निवासी अज्जू, सैफ खान,मिन्नी, सलाम खन व मंतशा के उपर छेड़खानी, ब्लैकमेलिंग व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके पुलिस कार्यवाही कर रही है।