गरीबों में कंबल वितरित किया डॉक्टर बी के वर्मा ने

बस्ती। ७ जनवरी वरिष्ठ होम्योचिकित्सक एवं समाजसेवी डा. वी.के. द्वारा पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा के सहयोग से निराश्रित, जरूरतमंद लोगों में ठंड से बचाव के लिये कम्बल का वितरण किया जा रहा है। डा. वर्मा ने बताया कि वे पिछले 21 वर्षो से निरन्तर कम्बल वितरण की भूमिका निभा रहे हैं।  बताया कि अपने कार में कम्बल रखता हूं और रास्ते में कोई पात्र व्यक्ति दिखा तो रोककर उसे कम्बल ओढाकर आगे बढ जाता हूं।
डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि सब कुछ सरकार पर नहीं छोड़ा जा सकता, यदि समाज के समृद्ध वर्ग के लोग थोड़ी पहल करें तो कोई परिवार ठंड से ठिठुरने को विवश नहीं होगा। सच्चे अर्थो में यह मानव की सेवा है। कहा कि वे पेशे से चिकित्सक हैं और पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान लाना उनके जीवन का उद्देश्य है, कम्बल वितरण भी उसी की कड़ी है। ऐसा करके उन्हें आत्मिक सन्तोष मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *