पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया गया 

बस्ती – थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया गया
मिली जानकारी के अनुसार दिनाँक- 12.07.2023 को थाना परसरामपुर पर संजय चौहान पुत्र सल्लू चौहान निवासी ग्राम बस्थनवा थाना परसरामपुर जनपद बस्ती द्वारा तहरीर देकर थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 234/23 धारा 363 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कराया कि उनके भाई दिनाँक- 18.06.2023 दोपहर करीब 02 बजे घर से बिना बताए कही चला गया है, अपने सगे संबंधियों एवं रिश्तेदारों के वहाँ काफी तलाश किया लेकिन कही पता नहीं चला। प्राप्त सूचना पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही थी ।जांच के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि जिस गुमशुदा बालक की पुलिस तलाश कर रही है वह बालक अभी नए घाट अयोध्या पर खड़ा है। इस सूचना पर प्रभारी चौकी घघौवा उ0नि0 सर्वेश कुमार व मय हमराह के साथ मौके पर पहुँचे तथा उक्त बालक को सकुशल बरामद किया गया।
बरामद करने वालें पुलिस टीम में  तहसीलदार सिंह प्रभारी निरीक्षक  परसरामपुर , उ0 नि0 सर्वेश कुमार चौकी प्रभारी घघौवा थाना परसरामपुर , उ0नि0अजय कुमार भारती थाना परसरामपुर
तथा का0 उमेश यादव थाना परसरामपुर जनपद बस्ती भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *