पोस्टर लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बस्ती७ जनवरी आपको याद होगा कि विगत कई स्थानों पर पोस्टर लगाकर डकैती डालने की धमकी दी गई थी जिसको लेकर पुलिस अत्यंत गंभीर है पुलिस ने पोस्टर लगाकर डकैती डालने की शरारत को अब पुलिस ने गंभीरता से लेकर उस पर कार्रवाई शुरु कर दी है। सोनहा थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में दो दिन पहले डकैती डालने का पोस्टर एक ट्राली पर चस्पा किया गया था। पुलिस ने इस मामले में उसी गांव के रहने वाले सुनील कुमार पाण्डेय की तहरीर पर धमकी देकर डकैती डालने का केस अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया था। एसएचओ विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर शरारती तत्व की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में हो रही इस तरह की हरकत पर पुलिस सक्रिय एवं सतर्क है। जनता में भय न व्याप्त हो इसके लिए जनता को जागरूक किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *