डॉ यमुना शंकर पाण्डेय प्रकाश के जन्मदिन की एक रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय विद्वान एवं वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट डॉ वाई एस पाण्डेय ‘प्रकाश’ जी ने अपने जन्मदिन पर आ० स्वर्ण लता सोन को साहित्य वाचस्पति एवं आ० आशीष मिश्र उर्वर को विद्या वाचस्पति मानद उपाधि की घोषणा किये, इसी क्रम में आदरणीय बृजेश कुमार पाण्डेय जी का नाम भी विद्दा वाचस्पति उपाधि के लिए अनुमोदित किया गया, और डॉ पाण्डेय जी ने बताया कि अब भविष्य में आप लोग साहित्य जगत में निपुण हैं और अपने नाम के प्रारंभ डाक्टर उपाधि से कर सकते हैं, यह मानद उपाधि डाक्ट्रेट डिग्री के समकक्ष है।

नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच के संरक्षक

एवं श्री बजरंग लोक मानस कल्याण समिति गौरामाफी, प्रतापगढ़ उ० प्र० रजिस्टर्ड संस्था के प्रबंधक अंतरराष्ट्रीय विद्वान एवं वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट डॉ वाई एस पाण्डेय ‘प्रकाश’ जी का जन्म दिवस 05 जनवरी 2024 को नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच के संस्थापक आदरणीय डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत जी के सानिध्य में लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से मंचासीन विभिन्न मनीषियों द्वारा मनाया गया जिसमें क्रमशः कार्यक्रम का संचालन इस प्रकार किया गया जो क्रमवार है –

आयोजन-प्रभार –

१– कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ जे एन भारती बैरागी जी।

२–सम्मानित अतिथि – आदरणीया स्वर्ण लता सोन जी

३-विशिष्ट अतिथि – वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट महाप्राज्ञ डॉ० वाई एस पाण्डेय प्रकाश जी।

४– साहित्यिक जीवन दीपका विमोचनकर्ता- डॉ राजीव रंजन मिश्र जी।

५- स्वागताध्यक्षा– डाॅ० पूर्णिमा पाण्डेय “पूर्णा” जी।

६—कार्यक्रम संचालक- डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत जी।

कार्यक्रम की रूपरेखा –

१- सभी का जुड़ना 9.0 से 9.2 तक।

२- उद्देश्य कथन एवं सभी का स्वागत 9.2 से 9.5 तक –डॉ ओम प्रकाश मिश्र द्वारा।

३– सरस्वती वंदना एवं शुभकामनाएं (9.5 से9.10) – डॉ लवकुश तिवारी ‘माधवपुरी द्वारा

४- जन्मदिन पर गीत प्रस्तुति –

9.10—9.15 तक आदरणीया स्वर्ण लता सोन जी।

५– जन्म दिन गीत 9.15 से 9.20 तक आशीष मिश्र।

६—साहित्यकार जीवन दीपिका पुस्तक विमोचन एवं शुभकामनाएं – 9.20 से 9.3.40 तक– एडवोकेट डॉ. राजीव रंजन मिश्र।

७– जन्म दिन पर शुभकामनाऍं,एवं सभी का स्वागत -9.40–9.50 तक डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’ जी।

८–डाॅ. कृष्ण कांत मिश्र द्वारा डाॅ. वाई. एस. पाण्डेय जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं– 9.50 से 9.55 तक।

९–जन्म दिन पर विशेष प्रस्तुति– 9.55– 10.00 तक डॉ. जे. एन. भारती “बैरागी” जी।

१०- विशिष्ट साहित्यकारों के आवेदन पर मानद उपाधियों का प्रस्ताव एवं शुभकामनाएं 10.00 से 10.0 5 बजे

डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत द्वारा।

११— परम आदरणीय महाप्राज्ञ डॉ. वाई. एस.पाण्डेय जी द्वारा उद्बोधन , मानद उपाधियों की घोषणा एवं आशीर्वचन– 10.05 से से 10.15 तक।

१२- अध्यक्षीय उद्बोधन एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा- 10.15 से 10.20 तक।

*डॉ. जे. एन. भारती ‘बैरागी’ जी। कार्यक्रम अध्यक्ष*

१३- आभार ज्ञापन – डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत 10.20 से 10.25 तक।

इसी क्रम में श्री बजरंग लोक मानस कल्याण समिति गौरामाफी, प्रतापगढ़ उ० प्र० रजिस्टर्ड संस्था के प्रबंधक अंतरराष्ट्रीय विद्वान एवं वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट डॉ वाई एस पाण्डेय ‘प्रकाश’ जी ने आदरणीया स्वर्ण लता सोन जी को साहित्य वाचस्पति और आदरणीय आशीष मिश्र उर्वर जी को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधियां प्रदान करने की घोषणा किये। और इसके पश्चात डॉ पाण्डेय जी ने सभी का अभिवादन स्वीकार कर अपने मुखारविंद से उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कवि कवित्रियों को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किए। तत्पश्चात मंच के संस्थापक आदरणीय मधुब्रत जी एवं आदरणीय डाक्टर वैरागी जी ने बड़े ही स्नेहिल भाव से सबको शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कार्यक्रम का समापन का कार्य सम्पन्न किये। आशीष मिश्र उर्वर की रिपोर्ट।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *