शौर्य एवं संकल्प दिवस मनाएंगे प्रदेश के माध्यमिक शिक्षक 5 जनवरी को-संजय द्विवेदी

बस्ती –  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश के सभी विद्यालयों में 5 जनवरी 2024 को शौर्य एवं संकल्प दिवस मनाएगा। इस दिन प्रदेश के सभी विद्यालयों के अंतिम वादन में बैठक आयोजित कर संगठन के के संघर्ष व परिलब्धियों की चर्चा करेंगे। उसके उपरांत सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में संघर्ष करने का संकल्प लेंगे।

इस आशय की जानकारी प्रदेश संयोजक आईटी सेल संजय द्विवेदी ने दी है। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 1978 को संघर्षो का इतिहास रचा था। उस दिन की याद दिलाते हुए वर्तमान परिस्थिति में सरकार के द्वारा लिये गये निर्णयों यथा- प्रदेश में 1989 के बाद से अद्यतन कार्यरत शिक्षकों को 9 नवम्बर 2023 के आदेश से कार्य से वंचित करने, केन्द्रीय सरकार का बहाना लेकर 30 मार्च 2005 के पूर्व के विज्ञापनो द्वारा नियुक्त शिक्षकों को ओपीएस में ना लेना, प्रदेश के शिक्षकों कर्मचारियों को सामान्य भविष्य निधि योजना (ओपीएस) लागू न करना, शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने में भेदभाव करना आदि की चर्चा की जाएगी।
संकल्प पत्र में कहा गया है कि हम तदर्थ शिक्षकों के सेवा समाप्ति को वापस लेने, एनपीएस को समाप्त कर ओपीएस को लागू करने तथा राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों की भांति कैसलेस चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने के लिए अनवरत संघर्ष का संकल्प लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *