बस्ती – उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले केवाल्टरगंज थाना क्षेत्र में रेहारजंगल गांव निवासी बीस वर्षीय युवक जो मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था मौत हो गई।
प्राग जानकारी के अनुसार रेहारजंगल गांव के विकास चौधरी 20 वर्ष जो बाइक से किसी कार्य से कहीं गया था कि गांव के निकट ही देईपार भैसहवा मार्ग पर बीती रात करीब दस बजे वह सड़क किनारे घायलवस्था में पड़ा था। गांव के किसी व्यक्ति की निगाह घायल विकास पर पड़ी और जानकारी उसने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए पीएचसी सल्टौआ ले गए जंहा हालत नाजुक देख चिकित्सक जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई उसकी मृत्यु से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
—