०१ जनवरी दिन सोमवार को नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र उर्वर ने मंच के तत्वावधान में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सानिध्य में रह कर फेसबुक लाईव के माध्यम से नवोदय निर्झरणी अंक १६ का विमोचन बड़े ही मार्मिक ढंग से किया। जिसके मुख्य संपादक डॉ कृष्ण कांत मिश्र जी थे, एवं सह संपादिका डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा जी थी, यह सफल कार्यक्रम मंच के संस्थापक आदरणीय डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत जी के सानिध्य में संपन्न हुआ, एवं मंच पर साक्षी भाव से उपस्थित महान कवयित्री शशिकला नायक, डॉ लवकुश तिवारी माधवपुरी, एवं रीता गुलाटी ऋतुरंभा आदि द्वारा उत्साह वर्धन किया गया। एवं सभी ने अपना स्नेहिल आशीर्वाद आशीष मिश्र उर्वर को प्रेषित किया और मंच के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया। एवं मंच को साक्षी मानकर चल रहे कार्यक्रम को गौरवान्वित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा, इसी क्रम में आशीष मिश्र उर्वर को नवोदय निर्झरणी भागीरथ सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसके उपरांत उर्वर ने सभी का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र उर्वर की रिपोर्ट।