बस्ती3 जनवरी बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र से एक किशोरी के साथ उसके गांव का ही युवक विगत दो सालों से दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं वह पीड़ित के परिजनों को गाली गलौज देते हुए धमकाया भी है।
आपको बताते चलें कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में में जुट गई है।किशोरी के पिता ने अपनी तहरीर में बताया कि पिछले दो वर्ष से गांव का ही युवक महेश यादव यादव बहला-फुसला कर उनकी बेटी का यौनशोषण कर रहा था। जब परिवार के लोगों को पता चला तो घर वालों ने अपनी बेटी से आरोपी से बात नहीं करने के लिए मना किया तो वह परिजनों को धमकाने लगा पुलिस मामले को दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
—