समाजवादी अधिवक्ता सभा की जिला कार्यकारिणी घोषित हुई

बस्ती ।26 दिसंबर समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने मंगलवार को अनुमोदन के बाद पदाधिकारियों की घोषणा किया। रामनरेश चौहान जिला महासचिव, शब्बीर अहमद, आज्ञाराम यादव, अजीत उपाध्यक्ष, अनिल यादव कोषाध्यक्ष, श्रीप्रकाश यादव, मार्तण्ड वर्मा, लालमन चौहान,  सत्येन्द्र प्रसाद यादव, अनिल यादव, राजकुमार सिंह, मेराज अहमद खां, अवधेश यादव, अनिल कुमार प्रजापति, राजेन्द्र यादव, प्रदीप चौधरी, राम प्रकाश कन्नौजिया, धु्रवचन्द्र चौधरी, चन्द्र प्रकाश वर्मा, राकेश कुमार गौतम जिला सचिव घोषित किये गये।  मयंक चौरसिया को तहसील अध्यक्ष सदर, राम सिंह गौड़ हर्रैया और जगदीश चौधरी को भानपुर के तहसील अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
इसी क्रम में वीरेन्द्र यादव, केशवराम यादव, मो. नईम विशेष आमंत्रित सदस्य, राम आशीष वर्मा, रवि यादव, मो. इरमान निजामी, राजकुमार विश्वकर्मा, श्रवण कुमार, विनोद पटेल, संजय यादव, सरिता चौधरी को सदस्य जिला कार्यकारिणी बनाया गया है। समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि अति शीघ्र पदाधिकारियोें का शपथ ग्रहण कराकर मनोनयन पत्र सौंपा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *