रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर
संतकबीरनगर – पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात केशवनाथ* के नेतृत्व में प्रभारी यातायात परमहंश* मय टीम द्वारा शहर खलीलाबाद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से सड़क के पटरियों पर अवैध अतिक्रमण को हंटाने का निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है । यातायात व प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा बरदहिया बाजार से गोलाबाजार सहित अन्य स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए सड़क पर फैले हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया साथ ही जो वाहन सड़क पर खड़े पाए गए उनका नियमानुसार चालान किया गया । लोगों को सड़की की पटरियों पर पुनः अतिक्रमण न करने हेतु कड़ी चेतावनी भी दिया गया ।