बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ के आयोजन सांसद हरीश द्विवेदी 10 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराकर दिल्ली संसद भवन में चल रही शीतकालीन सत्र में सम्मिलित होने चले गए। वहीं से सांसद हरीश द्विवेदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और लाइव के जरिए निरंतर सांसद खेल महाकुंभ के विभिन्न खेलों का अपडेट निरंतर लेते रहे। समय-समय पर उन्होंने आयोजन समिति के वॉलिंटियरों से बातचीत करके उन्हें मार्गदर्शन भी दिया। सांसद खेल महाकुंभ की मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा की ओर से जारी बयान में सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जनता ने जिस बात के लिए चुनकर दिल्ली भेजा है। उस दायित्व का निर्वहन करना भी जरूरी है। कहा कि मैं भौतिक रूप से दिल्ली हूं। परंतु मानसिक रूप से मेरा मन सांसद खेल महाकुंभ में लगा हुआ है। मैं निरंतर अपने आयोजन समिति के सदस्यों के संपर्क में रहकर खेल आयोजनों का मॉनिटरिंग कर रहा हूं। सदन का अवकाश हो गया है। अब बस्ती रहकर प्रत्यक्ष रूप से सांसद खेल महाकुंभ का सहभागी बनूंगा।