सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियों की धूम से गूंजा स्टेडियम

बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ में खेल के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार विनोद उपाध्याय ने किया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विनोद उपाध्याय ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी विद्यालयों पर ही है। ऐसे में इस तरह की कार्यक्रमों के आयोजन से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास एवं परस्पर एकता की भावना जागृत होती है। सांसद खेल महाकुंभ के तहत गुरुवार की देर रात तक संपन्न हुए प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की गरिमा तथा ग्रुप की प्रस्तुति बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा हुआ।

जूनियर वर्ग में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का प्रदर्शन बचपन प्ले स्कूल के बालक बालिकाओं द्वारा किया गया। सीनियर वर्ग में एकल नृत्य प्रतियोगिता में पूजा विश्वकर्मा, विकास अग्रहरि, अमन पाल ने प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में एकल नृत्य प्रतियोगिता में श्रेयांशी श्रीवास्तव ने प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में सामूहिक गायन के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एवं बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्राओं ने प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने कविता पाठ का प्रदर्शन किया।

सीनियर वर्ग में एकल गायन के लिए निकिता तिवारी, वैष्णवी सिंह, नित्या पाण्डेय, महक, रिशिका सागर प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध होकर खुद को रोक न सके। उन्होनें सांस्कृतिक मंच पर नीले नीले अम्बर से गाने को प्रस्तुत कर अपने खेल कौशल के साथ ही गायन की प्रतिभा से प्रभावित किया।

 

सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न कराने की व्यवस्था में लगे निर्णायक मंडल में कवियत्री डॉ. शिवा त्रिपाठी ‘सरस’, प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, नवोदय विद्यालय की संगीत प्रवक्ता अनीता संस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम की संयोजक बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून संचालक की भूमिका में शैलेष कुमार अग्रहरि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *