बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित न रह जाएं। इसके लिए सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। बीस सदस्यीय कॉल सेंटर के वालेंटियर निरंतर एक दिन पूर्व से ही सभी चिन्हित खिलाड़ियों को फोन पर उनके समय सारणी को अवगत करा रहे हैं। इस व्यवस्था को संचालित करने के लिए भावेश पांडेय के नेतृत्व में कंट्रोल रूम व कॉल सेंटर में लगे वॉलिंटियर अभय शंकर शुक्ल, हिमांशु सोनी, ओमकार चौधरी, धर्मेंद्र जयसवाल, अजय शंकर शुक्ल, रजत विश्वकर्मा, शिवम शर्मा, संजय चौरसिया, डिंपल श्रीवास्तव, दीपक सोनी, आदेश श्रीवास्तव, देवांश जायसवाल, प्रशांत गिरी को लगाया गया है।