कांग्रेसियों का ग़ुस्सा फूटा

बस्ती, 22 दिसम्बर। लोकसभा व राज्यसभा से 146 सांसदों के निलंबन से नाराज कांग्रेस पार्टी ने शास्त्री चौक से लेकर गांधी कला भवन तक प्रदर्शन कर जोरदार विरोध दर्ज करया। तानाशाही बंद करो, मोदीगीरी बंद करो का नारा लगाते कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गांधी कला भवन पहुंचे और सांसदों के निलंबन की भर्त्सना की। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा दोनो सदनों से अब तक 146 सांसद निलंबित किये जा चुके हैं।भारत के इतिहास में तानाशाही का इतना बड़ा उदाहरण नही मिलता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिटलर से आगे निकल चुके हैं। कांग्रेस मुक्त भारत उनका सपना था लेकिन चकनाचूर हो गया। अब विपक्ष मुक्त संसद बनाना चाहते हैं लेकिन उनकी ये मंशा कभी साकार नही होगी। 130 करोड़ देशवासियों की रगों में लोकतंत्र रचा बसा है। इसेसमाप्त कर पाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वश में नही है। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक स्वर में सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग किया। पूर्व विधायक अिंंबका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी तथा प्रवक्ता मो. रफीक खां ने सांसदों के निंलबन को मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी बताया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान साधूसरन आर्य, गिरजेश पाल, मंजू पाण्डेय, महेन्द्र श्रीवास्तव, डा. शीला शर्मा, देवी प्रसाद पाण्डेय, नर्वदेश्वर शुक्ला, सूर्यमणि पाण्डेय, भूमिधर गुप्ता, अमित प्रताप सिंह, शौकत अली नन्हू, अवधेश सिंह, राजबहादुर निषाद, गंगा मिश्रा, प्रशान्त पाण्डेय, चन्द्रशेखर वर्मा, शीतला शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, परमात्मा प्रसाद चक्रवर्ती, कुंवर जितेन्द्र सिंह, लालजीत पहलवान, शेर मोहम्मद, आरवी भारती, गुड्डू सोनकर, अलीम अख्तर, अमरबहादुर शुक्ल उर्फ तप्पे बाबा, सोमनाथ संत, संजीव त्रिपाठी, रामप्रीत दुसाद, सुबाष चन्द्र, कल्पू, फिरोज खान, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव, अनिल कुमार त्रिपाठी, अशफाक आलम कुरेशी, रामानुज पाण्डेय, घनश्याम शुक्ला, साधू पाण्डेय, मीरा सिंह, नीलम विश्वकर्मा, विनोदरानी आहूजा, सरोजबाला कनौजिया, शकुन्तला देवी, कामिनी, रीता, राधा देवी, अच्छेलाला गुप्ता, अतीउल्लाह सिद्धीकी, विन्द्रा चौधरी, समसुद्दीन, जगदीश निषाद, रविन्द्र सिंह राजन, हरिश्चन्द्र शुक्ल, अखिलेश गौतम, सिया बल्लभ चतुर्वेदी, राजेन्द्र चौहान, सीपी पाठक, शत्रुघ्न शुक्ल, राजेन्द्र प्रसाद, रामधीरज चौधरी, बृजेश पाण्डेय, मो. अशरफ अली, कलीम अहमद, ओमप्रकाश पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, विनोद चौधरी, अरूण कुमार, दिनेश चौधरी, बबलू गुप्ता,, घनश्याम चौधरी, शिवनरायन पाण्डेय, रोहित गुप्ता, नन्हे उपाध्याय सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *