बस्ती जनपद के सबसे गरीब प्रधान रामप्रसाद चौधरी ले रहे हैं राशन

 

रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरदेऊरा के खिलाफ गांव के निवासी विनोद कुमार सिंह ने तहसील समाधान दिवस में उच्च अधिकारियों को शिकायत करते हुए बताया कि विगत 3 वर्ष से ग्राम प्रधान होने के बावजूद भी गरीबों का खाद्यान्न अभी भी लेने में लगे हुए हैं। जहां चुनाव में ग्राम प्रधानी को लेकर कई लाखों रुपए खर्च करके चुनाव लड़े थे और विजयी भी हुए उसके बाद भी खुद को गरीब मानकर उनकी पत्नी राधिका देवी राशन ले रहे हैं। शिकायतकर्ता विनोद सिंह का कहना है कि खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधान के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उनका नाम राशन कार्ड से नाम हटाने व अब तक लिए गए राशन कार्ड का रिकवरी करने की शिकायत की है। गांव के प्रधान राम प्रसाद चौधरी दबंग और पैसा पार्टी अपने गांव समेत अन्य गांव में भी उनकी खेती बाडी और अपात्र है और जब कोटेदार शंभू द्वारा कहा गया कि आप ग्राम प्रधान है राशन मत लीजिए तो उनको भी बोले अपने घर से थोड़ी दे रहे हैं।जब जनप्रतिनिधि गांव के सारे सुविधाओं का लाभ खुद लेने में तुला हुआ है तो गरीब और असहाय को न्याय कैसे मिलेगी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। इस प्रकरण में जब खाद्य एवं विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर शैलेश कुमार से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि जांच करवा कर विधिक की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *