शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा 78 वर्ष की आयु में भी लोकप्रियता के शिखर पर,,

अनुराग लक्ष्य, 17 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुंबई संवाददाता ।
बिहार की राजधानी पटना की धरती यूं तो कई मायनों में अपनी अहमियत रखती है लेकिन एक सबसे बड़ी बात यह है कि इसी पटना की सरजमीन से एक ऐसे अभिनेता का उदय हुआ जो पूरी दुनिया में जाना और पहचाना जाता है।
आज शत्रुघन सिन्हा ने अपनी जिंदगी के 78 वर्ष पूरे कर लिए। अनुराग लक्ष्य परिवार उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं पेश करता है और उनके सोवस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। यूं तो शत्रुघन सिन्हा को उनकी डायलॉग डिलेवरी के लिए खास तौर पर याद किया जाता है। लेकिन उनकी कुछ यादगार फिल्मों के लिए भी उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। जैसे आदमी सड़क का, कालीचरण, विश्वनाथ, गौतम गोविंदा, मुकाबला, शरारा, शान, दोस्ताना, नसीब, और काला पत्थर, जैसी फिल्मों ने उन्हें जो शोहरत दी, वोह बेमिसाल है।
देवआनंद, राजेश खन्ना, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, और राजकुमार, सुनील दत्त जैसे कलाकारों के साथ काम करके भी उन्होंने है बार यह साबित किया कि वोह बेस्ट हैं और बेस्ट ही रहेंगे।
अपने ज़माने के वोह एक अकेले सुपर स्टार बने जो खलनायक से नायक बनकर अपनी गड़गड़ाती आवाज़ के साथ सबके दिलों पर राज करके पटना को वोह सम्मान दिलाया जिसे पटना वासियों के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *