आईटीआई कैसरगंज में 15 दिसम्बर को आयोजित होगा रोज़गार मेला 

बहराइच 14 दिसम्बर। मिशन रोजगार के अन्तर्गत प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिसम्बर 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से एक दिवसीय रोज़गार मेले का राजकीय आईटीआई कैसरगंज में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के 05 नियोजकों द्वारा इच्छुक बेरोज़गार युवक-युवतियों के पंजीकरण की कार्यवाही कर रोज़गार उपलब्ध कराया जायेगा।

 

यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोज़गार मेले में क्वेस कॉर्प, अप-टू स्किल्स/टाटा मोटर्स., टोरेन्स हर्बल ग्रुप, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक तथा नवभारत फर्टिलाइजर्स द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार अनुकूल पदों पर उचित वेतनमान पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। श्री कुमार ने बताया कि एक दिवसीय रोजगार मेले में उ.प्र. कौशल विकास मिशन व आईटीआई प्रशिक्षित युवा एवं सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत/नान पंजीकृत अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा सहित समस्त शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड मूलरूप में एवं उनकी एक-एक छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ 15 दिसंबर को प्रातः 11ः00 बजे राजकीय आईटीआई कैसरगंज में उपस्थित होकर रोज़गार मेले का अधिकाधिक लाभ उठायें।

 

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *