रू. 2392.65 लाख लागत की 02 सेतु परियोजनाओं का लोक निर्माण मंत्री ने किया लोकार्पण

बहराइच 14 दिसम्बर। मा. मंत्री लोक निर्माण विभाग श्री जितिन प्रसाद द्वारा विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी व अन्य के साथ विधान सभा क्षेत्र पयागपुर अन्तर्गत हुजूरपुर-कुण्डासार मार्ग पर सेतु निगम द्वारा सरयू नदी के सिरौला घाट पर रू. 13.88 करोड़ की लागत से 120.88 मी. लम्बे सेतु, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य तथा रू. 10.05 करोड की लागत से विश्वेशरगंज व हुजूरपुर ब्लाक के बीच चंदईपुर व ज्ञानपुर के मध्य टेढी नदी पर 70.88 मी. लम्बे सेतु, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण किया गया। हुजूरपुर-कुण्डासार मार्ग पर सेतु निगम द्वारा सरयू नदी के सिरौला घाट पर सेतु, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य के निर्माण कार्य से लगभग 50 हजार लोगों की आबादी लाभान्वित हुई है। जबकि टेढी नदी पर निर्मित होने वाले सेतु से लगभग 60 हजार लोगों की आबादी लाभान्वित हुई है। सेतुओं के निर्माण से जिला व तहसील मुख्यालय से जुड़ जाने से आवगमन सुचारू हो गया है।

इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता देवीपाटन मण्डल गोण्डा राधेश्याम शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता अवधेश शरण चौरसिया, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. प्रदीप कुमार, निर्माण खण्ड-1 के अमर सिंह, उप जिलाधिकारी कैसरगंज पंकज दीक्षित, नवागंतुक पुलिस क्षेत्राधिकारी जयदीप गौड़ के साथ अन्य अधिकारी, क्षेत्रीय गणमान्य व संभ््राान्तजन मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *