डॉ. कृष्ण कान्त मिश्र के जन्मोत्सव पर हंसराज हंस व सुधीर श्रीवास्तव ने किया पत्रिका साहित्यिक जीवन दीपिका एवं जीवनामृतवर्षा का विमोचन

8 दिसम्बर 2023 दिन शुक्रवार को नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच द्वारा डॉ. कृष्ण कान्त मिश्र के जन्मदिन के शुभअवसर पर उन्हें साहित्यिक जीवन दीपिका एक नवीन पत्रिका उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इस पत्रिका में डॉ. कृष्ण कान्त मिश्र के ऊपर समीक्षात्मक लेख को समाहित किया गया है। जिसमें मंच के तमाम साहित्यकारो ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के ऊपर अपनी लेखनी चलाकर इस पत्रिका में अपने मनोभाव को संकलित करने में अपना सहयोग प्रदान किया है। इस पत्रिका का संपादन मंच के कोषाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन मिश्र ने किया। जिनकी मेहनत पत्रिका में साफ दिख रही है। साहित्यिक जीवन दीपिका पत्रिका का विमोचन वरिष्ठ, ख्यातिलब्ध, विद्वान साहित्यकार हंसराज हंस ने मंच पर शाम 7 बजे लाइव होकर क़िया। साथ ही अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित किया। जन्मदिन के शुभअवसर पर मंच से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक रचनाकारों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं मिश्र जी को प्रेषित किये। मंच के संस्थापक डॉ. ओउम् प्रकाश मिश्र ने बताया कि यह पत्रिका का पांचवा अंक है। और इस पत्रिका को मंच के पदाधिकारियों के लिए बनाया गया है। जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृत्तित्व को सम्मिलित किया जाता है। इसके साथ ही मंच की उपाध्यक्षा डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय ने अपनी शुभकामनाएं पोस्टर के माध्यम से प्रेषित की। मंच के प्रमाणन अधिकारी लवकुश तिवारी ने शानदार स्वर में शुभकामनाएं प्रेषित किया। देर रात 9 बजे वरिष्ठ साहित्यकार, व्यंगकार, कवि, सरस्वती पुत्र सुधीर श्रीवास्तव ने एक अन्य अभिन्न मित्र पटल पर गूगल मीट के माध्यम से एक और पत्रिका जीवनामृतवर्षा अंक-3,4,5 का संयुक्तरूप से विमोचन किया। जिसमें क्रमशः कृष्ण कान्त मिश्र, स्कंद प्रताप सिंह एवं देवेंद्र पाण्डेय को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रदान की गई। इस अवसर पर, रंजना बिनानी, प्रतिभा पाण्डेय, रचना पाण्डेय, प्रीती द्विवेदी, अंजू श्रीवास्तव, रूपा माला, शशिकला नायक, गौतम सिंह अनजान, आशीष मिश्र सहित तमाम कवि कवयित्रियों ने अपनी मंगलकामनायें प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *