भंगुरा के कोटेदार का कोटा बर्खास्त, एक कोटेदार पर हुआ मुकदमा

बस्ती 3 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कुदरहा विकासखंड के दो अलग-अलग गांव के कोटेदारों पर गाज गिर गई है । गांव भंगुरा के निलंबित कोटेदार रामानंद का लाइसेंस अनाज वितरण में अनियमितता के आरोप में जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया है ।
आपको बताते चलें कि एस डी सदर के निर्देश पर उजीयानपुर के कोटेदार राम सजीवन पर लालगंज थाने में3/7 ई सी एक्ट का केस दर्ज कराया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार भंगुरा के कोटे की दुकान के वितरण व्यवस्था की जांच की गई थी जिसमें 43 उपभोक्ताओं का लिखित बयान मिला था, सभी का आरोप था कि कोटेदार ने अंगूठा लगवाने के बाद अनाज का वितरण नहीं किया । इस घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *