डिवाइडर पर गिरने से युवक की मौत

 

बस्ती 1 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के देवखर निवासी डा.लाल जी यादव  सैनिक ढाबा के पास अवैध कट पार करते समय उनकी मोटर साइकिल  डिवाइडर  की लाइन से  टकरा  गई ,वह गिर गए और उनका  सिर डिवाइडर से टकरा गया  जिससे उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार देवघर निवासी डॉक्टर लाल जी यादव अवैध कट के रास्ते सड़क को पार कर रहे थे कि अचानक उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर की लाइन से टकरा गई जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके परिवार और पुलिस को दी परिवार वालों को जैसे  ही यह खबर लगी घर में   कोहराम मच गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *