मुंबई मेट्रो निर्माण स्थल पर मिला महिला का शव, मची सनसनी

अनुराग लक्ष्य, 28 नवंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुंबई संवाददाता ।
कहते हैं कि मुंबई की हर चीज़ निराली है। फिर वो चाहे इश्क हो, मुहब्बत हो, दुश्मनी हो या क्राइम, यहां सब कुछ अपने उरूज पर है। ऐसा ही एक मामला मुंबई मेट्रो निर्माण स्थल पर हुआ, जहां एक सूटकेस में एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। जिससे आस पास के इलाके मे दहशत और सनसनी फ़ैल गई। यह सूटकेस को पुलिस को शांति नगर में सोसाइटी रोड़ पर मिला, और पुलिस ने फिर छान बीन शुरू की।
समाचार एजेंसी ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि पुलिस ने लावारिस पड़े सूटकेस की सूचना मिलने के आधार पर यह सूटकेस बरामद किया। महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच हो सकती है। मगर इसका सही सही पता तो फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। साथ ही पुलिस सी सी टी वी से भी अपना सुराग लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *