बस्ती। राष्टीय एकीकरण के वास्तुकार सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में राष्टीय एकता दिवस मनाया और परिषदीय विद्यालय के छात्रों द्वारा विशाल रैली निकाली गई रैली को प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर गांधीनगर कंपोजिट विद्यालय से रवाना किया गया या रैली लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे की जय घोष के साथ टाउन क्लब के रास्ते से होते हुए ए पी एन डिग्री कॉलेज से वापस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुँचीं जहां पर समस्त छात्रों और सम्मिलित अध्यापकों ने शपथ ग्रहण किया, एसआरजी आशीष श्रीवास्तव, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय, जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव जावेद मुस्तफा अंसारी, प्रभावती देवी, नजराना जमाल, रश्मि श्रीवास्तव, किरण ओझा, इरम खान, अफसाना मंसूरी मधुबाला श्रीवास्तव चिंतामणि अपर्णा यादव अहसानुरहमान शाहिद सहित तमाम लोगों की सहभागिता रही।