अयोध्या। शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । समाज में मातृशक्ति को उचित सम्मान दिलाने के लिए ट्रस्ट गरीब व वंचित बेटियों की शिक्षा ,स्वास्थ्य तथा रोजगार के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित करता रहता है । इसी क्रम में ट्रस्ट द्वारा संघर्ष करके विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के माल्यार्पण के साथ हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में सत्येंद्र वेदांती महाराज ने मंच को सुशोभित किया । इस अवसर पर शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित हर्ष क्लासेस के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया । शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट प्रमुख डॉक्टर विजय शंकर मौर्य ने बताया कि ट्रस्ट गरीब छात्राओं के लिए निशुल्क कक्षाओं का संचालन कर रहा है । कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार मौर्य ने किया । वरिष्ठ सदस्य पूर्व सिन्हा ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के बारे में वक्तव्य दिया । विशिष्ट सदस्य उमाकांत मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की बेटियां ही समाज की रीढ़ है ।
भविष्य में समाज के सहयोग से अन्य शैक्षिक कार्यक्रमों के भी प्रारंभ करने की योजना है ।सत्यम पाल चंद्रेश चौधरी वैभव शंकर मौर्य ज्ञान श्रीवास्तव आदि सदस्यों ने कार्यक्रम में
सहयोग दिया ।