बस्ती। गुरूवार को भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का सल्टौआ विकास खण्ड क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अभिनव उपाध्याय नें अपने गांव कनेथू बुजुर्ग चौराहे पर सैकड़ों समर्थकों के साथ श्री राम जी की पट्टिका पहनाकर भव्य स्वागत किया। अभिनव उपाध्याय ने कहा की जब एक कार्यकर्ता को जिले के संगठन के प्रमुख दायित्व पर जिम्मेदारी दी जाती है तो बूथ स्तर से मंडल और जिले स्तर के कार्यर्ताओं में उत्साह भर जाता है ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की वास्तविक पूंजी है। पार्टी इनके ताकत पर लोकसभा के चुनाव मैंदान में उतरेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की वास्तविक पूंजी है। पार्टी इनके ताकत पर लोकसभा के चुनाव मैंदान में उतरेगी।
भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यख विवेकानन्द मिश्र का स्वागत करने वालों में प्रीति श्रीवास्तव, कल्पना चौरा कार्यकत्री , सुषमा राधिका विश्वकर्मा, कुन्ती देवी, कुन्दकली सरोज शुक्ला, नवनीत दूबे, रमेश चन्द्र वर्मा, राजू मिश्र, इन्द्रसेन उपाध्याय, जमुना पाण्डेय, राज तिवारी, टिल्लू चौधरी, राज कुमार यादव, धनुषधारी मिश्र, मुरली मनोहर, सत्यवान मिश्र, हरीश मिश्र, रामरूप चौहान, अश्वनी अग्रहरि पवनदीप, योगेद्र तिवारी, आदर्श तिवारी, आलोक पाण्डेय, पवन तिवारी, चंद्रभान गुप्ता के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।
Post Views: 364