बस्ती , जिले में मुण्डेरवा
थाना क्षेत्र के लहरी चैराहे के समीप शुक्रवार की देर रात्रि को एक सड़क
दुर्घटना मे दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है।
शनिवार को पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए
बताया है कि शुक्रवार की देर शाम को मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के लहरी चैराहे के समीप सड़क के
किनारे एक ट्राला खड़ा था जिसमे मोटर साइकिल सवार आदित्य निषाद (17) तथा
आनन्द चैरसिया (21) निवासी ग्राम गोपालपुर थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
पीछे से घुस गये और गम्भीर रूप से घायल हो गये गम्भीर अवस्था में स्थानीय
लोगो ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर चिकित्सको ने
बिगड़ते हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज बस्ती के लिए रेफर कर दिया जहां
इलाज के दौरान दोनो की मौत हो गयी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





Views Today : 18011
Who's Online : 34