श्री हनुमान जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत संजय दास महाराज ने की विधिवत पूजा-अर्चना, राष्ट्र की समृद्धि की कामना

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। आज का पावन अवसर अत्यंत भावुक, श्रद्धामय एवं आध्यात्मिक अनुभूति से परिपूर्ण रहा। इस सुअवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूज्य महंत संजय दास महाराज ने वर्षों बाद प्रभु श्री हनुमान जी महाराज की विधिवत आरती एवं पूजा-अर्चना कर अपने हृदय की असीम श्रद्धा और भक्ति अर्पित की। प्रभु श्री हनुमान जी के श्रीचरणों में नतमस्तक होकर महाराज श्री ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों के कल्याण, धर्म एवं संस्कृति की अक्षुण्णता, राष्ट्र की एकता-अखंडता, देश की सुख-समृद्धि तथा समस्त देशवासियों के सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए हृदय की गहराइयों से प्रार्थना की। इस आध्यात्मिक और भव्य आयोजन से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।