दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों से मांगी गई राशन कार्ड व फैमिली आई.डी. की सूचना
27 अक्टूबर तक दस्तावेज़ या मोबाइल के माध्यम से उपलब्ध करायी जा सकती है सूचना
बहराइच 16 अक्टूबर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त दिव्यांगजनों तथा उनके सहयोग के लिए कार्यरत व्यक्तियों एवं संस्थाओं से अपेक्षा की है कि स्वयं के या अपने परिवार के राशन कार्ड या फैमिली आई.डी. की फोटोकॉपी तथा वर्तमान में इस्तेमाल किये जा रहे अपने मोबाइल नंबर की सूचना विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय को 27 अक्टूबर 2026 तक अवश्य उपलब्ध करा दें ताकि उन्हें निर्बाध रूप से पंेशन का लाभ प्राप्त होता रहे।
डॉ. कुमार ने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन राशन कार्ड या फैमिली आई.डी. की फोटोकॉपी तथा वर्तमान में इस्तेमाल किये जा रहे अपने मोबाइल नंबर की सूचना कार्यालय के मो.न. 8189038750 पर व्हाट्सएप के माध्यम भी उपलब्ध करा सकते हैं। व्हाट्सएप के माध्यम सूचना उपलब्ध कराते समय दिव्यांगजन पेंशन पाने वाले व्यक्ति का नाम, पिता/पति का नाम, यदि जानकारी हो तो पेंशन रजिस्ट्रेशन नंबर, ग्राम पंचायत का नाम, ग्राम का नाम, ब्लॉक का नाम इत्यादि का विवरण अवश्य भेजा जाए।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः