पैकोलिया में डिग्गी से ₹30 हजार और मोबाइल चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पैकोलिया में डिग्गी से ₹30 हजार और मोबाइल चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। थाना पैकोलिया पुलिस ने दो दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी से संबंधित मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय रवाना किया।

प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया मोती चन्द के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बैरिहवा तिराहे से समय करीब 12:10 बजे दो अभियुक्तों—शत्रुघ्न दुबे उर्फ जिंदाबाद (पुत्र राधिका प्रसाद, निवासी बसहा) और सुनील (पुत्र छविलाल, निवासी चोरखरी, थाना पैकोलिया) को धर दबोचा गया।

क्या था पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने 3 अक्टूबर 2026 को शराब की दुकान के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। आरोप है कि दोनों अभियुक्तों ने मौका पाकर बाइक की डिग्गी का ताला खोला और उसमें रखे ₹30,000 नगद तथा मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 303(2) और 317(2) BNS के तहत मुकदमा (मु0अ0स0 146/2026) पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द, उप-निरीक्षक सत्येंद्र कुमार तथा कांस्टेबल कृष्ण गोपाल द्विवेदी व विनीत कुमार शामिल रहे।