प्रादेशिक आयुक्त के दौरे से बस्ती में प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र बनने की चर्चा तेज

प्रादेशिक आयुक्त के दौरे से बस्ती में प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र बनने की चर्चा तेज

 

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय गोल मार्केट महानगर लखनऊ से चल कर स्काउट गाइड जिला संस्था जनपद बस्ती पहुँचे प्रादेशिक आयुक्त स्काउट (इंफ़्रा) देवेंद्र बालियान और प्रादेशिक सचिव आनन्द सिंह रावत, प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट नौशाद अली सिद्दीकी का स्मृति चिन्ह, बुके और अंग वस्त्र द्वारा जिला सचिव कुलदीप सिंह ने सभी का स्वागत किया, टीम ने स्काउट गाइड जिला संस्था बस्ती की गतिविधियों, क्रिया कलापो आगामी कार्य योजनाओं को जाना समझा, जनपद बस्ती में प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र बनाये जाने की सम्भावना पर जिला सचिव कुलदीप सिंह व अन्य पदाधिकारीयों से विचार विमर्श किया, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती सुषमा यादव ने अपने विचार रखे।इस अवसर पर स्काउट मास्टर राजीव शरण, ट्रेनिंग काउंसलर दीपक, सत्यम पाण्डेय, डीओसी सिद्धार्थ नगर अमित शुक्ल, पवन आदि लोग मौजूद रहे।