महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।जनपद अयोध्या के प्रतिष्ठित साकेत महाविद्यालय में आज छात्र नौजवान PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जागरूकता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रभारी राकेश श्रीवास्तव दीपू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राकेश श्रीवास्तव दीपू ने छात्र-नौजवानों के बीच पहुँचकर PDA जागरूकता अभियान से संबंधित पर्चे वितरित किए और उनसे सीधा संवाद स्थापित किया। प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को समाजवादी नीतियों और PDA के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से राकेश श्रीवास्तव दीपू (प्रदेश उपाध्यक्ष) शुभम वर्मा (जिला अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा, अयोध्या) देवा श्रीवास्तव (प्रदेश सचिव) अखिलेश यादव, सत्यम यादव, राहुल यादव, अमित यादव
प्रांजल यादव, आकाश मिश्रा, सुमित यादव, प्रत्यूष रावत
अरविंद यादव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव कार्यक्रम में महाविद्यालय के तमाम छात्र-नौजवान भारी संख्या में उपस्थित रहे और अभियान को अपना समर्थन दिया।