सेवा संकल्प अभियान’ में विद्यार्थियों ने दिया विकसित भारत-2047 का संदेश
अम्बेडकर नगर।विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विकास खण्ड जलालपुर के विभिन्न विद्यालयों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा एवं विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम
1-बाबा बरुआ दास इंटर कॉलेज पारुया आश्रम,
2-अमर गाँधी बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर,
3-मसूद अख्तर इंटर कॉलेज जलालपुर,
4-न्यू लाइट इंटर कॉलेज सिकंदरपुर,
5-बाबू भगवान लाल आदर्श इंटर कॉलेज पेठिया,
6-मोतीलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालीपुर
7-बाबा बरुआ दास उ. मा.वि. वाकरगंज में आयोजित हुआ।
अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।