बस्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पानी का मोटर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बस्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पानी का मोटर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

बस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छावनी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पानी का मोटर चोरी करने वाले तथा अन्य मामलों में वांछित चल रहे एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ धर दबोचा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में छावनी प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

छावनी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रवेश कुमार सिंह उर्फ राजा (पुत्र सचिन सिंह), निवासी जोत आसरे, अमोढ़ा (थाना छावनी, जनपद बस्ती) को चोरी की मोटर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना छावनी पर मुकदमा अपराध संख्या 183/2026, धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं:

मुकदमा अपराध संख्या 216/2023: धारा 323, 498-A, 504, 506 भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (थाना छावनी, बस्ती)।

मुकदमा अपराध संख्या 188/2026: धारा 318(4), 351(3), 352, 69, 74 बीएनएस (थाना रुधौली, बस्ती)।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

आरोपी को पकड़ने में उप-निरीक्षक रामकुमार पासवान, कांस्टेबल शिल्लू जायसवाल, कांस्टेबल चंद्रकेश प्रजापति और कांस्टेबल अभिषेक यादव की सराहनीय भूमिका रही।