संस्कारवान पीढ़ी ही राष्ट्र की सच्ची शक्ति – शिवकुमार
जौनपुर । सरस्वती विद्या मंदिर महंगूपुर चौकियां, जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री शिवकुमार गुप्ता जी, पूर्व अध्यक्ष भारत विकास परिषद जौनपुर रहे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर बच्चों को संस्कारवान, अनुशासित एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण, राधिका एवं माँ यशोदा रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं माताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आकर्षक रूप सज्जा में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में निर्णायक बहनों के रूप में श्रीमती अर्चना सिंह जी एवं श्रीमती प्रिया सिंह जी ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
श्रीकृष्ण रूप सज्जा में प्रथम स्थान बहन स्वरा दुबे, द्वितीय भैया वेद प्रताप सिंह एवं तृतीय भैया कार्तिक ने प्राप्त किया।
राधिका रूप सज्जा में प्रथम बहन यशवी पंडा, द्वितीय बहन शिवात्मिका एवं तृतीय बहन सान्वी रहीं।
माँ यशोदा रूप सज्जा में श्रीमती कविता सिंह, श्रीमती रमा गुप्ता, श्रीमती संजना एवं श्रीमती रंजना मोदनवाल ने स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष माननीय श्री सुरेश सोनकर जी ने सपत्नीक विद्यालय परिवार के शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की प्रस्ताविकी एवं अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य श्री दिलीप कुमार पाठक जी ने किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन श्रीमती प्रेम कुमारी गुप्ता ने किया।
अंत में विद्यालय के अध्यक्ष माननीय श्री सुरेश सोनकर जी ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘जय श्री कृष्ण’ के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।