सिटी पब्लिक स्कूल में उल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

सिटी पब्लिक स्कूल में उल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। आवास विकास कॉलोनी स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के चरित्र को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनकी वेशभूषा, अभिनय और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और प्रेम एवं सद्भाव के संदेश को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की तैयारियों में विद्यालय की डायरेक्टर सुशीला शुक्ला के साथ बबीता सिंह, संध्या गुप्ता, ज्योति सोनी, श्वेता, सिद्धार्थ, नबीजुद्दीन और निशा का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों ने बच्चों को कार्यक्रम के लिए तैयार कराया और उनकी प्रस्तुतियों को बेहतर बनाने में मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान अंशिका, जानवी, श्रेया, जिगर, रिया, प्रावी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया। बच्चों के उत्साह और शानदार प्रस्तुतियों से विद्यालय का वातावरण कृष्णमय हो गया।

विद्यालय परिवार ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए प्रेम, सत्य, कर्तव्य और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।