हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर महादेवा में भव्य स्वागत की तैयारी, तेजा जी समर्थकों संग करेंगे जोरदार अभिनंदन

हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर महादेवा में भव्य स्वागत की तैयारी, तेजा जी समर्थकों संग करेंगे जोरदार अभिनंदन

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के अपने गृह जनपद बस्ती में राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत को लेकर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महादेवा विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी एवं युवा भाजपा नेता तेजा जी अपने समर्थकों के साथ हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत करेंगे।

तेजा जी ने कहा कि हरीश द्विवेदी का भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंचना पूरे बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके प्रथम आगमन पर स्वागत में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक एकजुट होकर उनका जोरदार अभिनंदन करेंगे।

उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी ने संगठन में अपनी सक्रियता, मेहनत और समर्पण के बल पर बस्ती का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। यही कारण है कि उनके स्वागत को लेकर आम कार्यकर्ताओं में भी विशेष उत्सुकता देखने को मिल रही है।

तेजा जी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नेता का स्वागत नहीं, बल्कि बस्ती की धरती के उस सपूत का अभिनंदन है जिसने राष्ट्रीय राजनीति में जिले की पहचान को और मजबूत किया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि हरीश द्विवेदी के स्वागत में महादेवा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत करेंगे। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन को लेकर भाजपा के विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।