राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम बस्ती आगमन को लेकर तैयारियां पूरी

राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम बस्ती आगमन को लेकर तैयारियां पूरी..

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनते ही पहली बस्ती आगमन के मद्देनजर जिले में तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं। उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में विशेष उत्साह दिख रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि श्री हरीश द्विवेदी का बस्ती सीमा घघौवा से दोपहर 12 बजे प्रवेश होगा। इसके बाद उनका काफिला क्रमशः विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया, बड़ेवन, कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज व दक्षिण दरवाजा तथा होटल बालाजी प्रकाश होते हुए सुयश होटल के सभागार पहुंचेगा, जहाँ भव्य आभार व अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम को ऐतिहासिक तथा भव्य बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने युद्धस्तर पर तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा , प्रेम प्रकाश चौधरी , सुरेंद्र चौधरी , जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह , नीरज त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद भोलू , अश्विनी श्रीवास्तव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।