शूटिंग बॉल एसोसिएशन बस्ती की कार्यकारिणी गठित, रणधीर सिंह अध्यक्ष और प्रभाकर ओझा बने संयुक्त सचिव

शूटिंग बॉल एसोसिएशन बस्ती की कार्यकारिणी गठित, रणधीर सिंह अध्यक्ष और प्रभाकर ओझा बने संयुक्त सचिव

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती। जनपद में शूटिंग बॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराने की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। शूटिंग बॉल एसोसिएशन बस्ती की कार्यकारिणी का गठन जे.आर.सी. पूर्व माध्यमिक विद्यालय हड़ही में किया गया।

उत्तर प्रदेश शूटिंग बॉल एसोसिएशन के पर्यवेक्षक एवं संयुक्त सचिव श्री संतोष सिंह की देखरेख में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में श्री रणधीर सिंह को अध्यक्ष, राम सिंह, महंत राम वर्मा एवं सर्वेश मिश्र को उपाध्यक्ष, जयराम चौधरी को जिला सचिव, प्रभाकर ओझा, व्यायाम शिक्षक, जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार को संयुक्त सचिव तथा अखिलेश सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इसके अलावा साक्षी सिंह, दिनेश सिंह, अमित पांडे एवं प्रेम कुमार वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि जनपद में शूटिंग बॉल खेल को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए नियमित प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यकारिणी का उद्देश्य ग्रामीण एवं विद्यालय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचाना है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के माध्यम से खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और बेहतर प्रशिक्षण के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बस्ती के खिलाड़ी शूटिंग बॉल के क्षेत्र में जनपद का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

इस अवसर पर ओमकार, विपिन वर्मा, सुशील कुमार, अमित, विपिन पाल सहित अनेक खेलप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित लोगों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शूटिंग बॉल खेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।