अनुराग लक्ष्य, 27 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
कोहनमश्क शाइरा चेतना कपूर का नया एल्बम जय महाकाल यू ट्यूब पर ख़ूब वाहवाही बटोर रहा है। गायकी और संगीत की खूबसूरती के साथ चेतना कपूर द्वारा लिखा गया भजन बहुत ही मार्मिक प्रस्तुति है ।
खुशबू जैन की गायकी और पंकज भट्ट के संगीत का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है ।
नीरव भट्ट ने प्रोग्रामिंग और साउंड इंजीनियर की ज़िम्मेदारी को बखूबी अंजाम दिया है।
प्रोजेक्ट कांसेप्ट जे डी त्रिवेदी का है ।
रेड रिबन इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की प्रस्तुति ने जय महाकाल को अमर बना दिया है।
आपको बताते चलें कि चेतना कपूर का इससे पहले भी कई ग़ज़लों के एल्बम मंज़र ए आम हो चुके हैं, जिसमें उन्होंने अपनी बेहतरीन शायरी का मुज़ाहरा किया है।