साइबर ठगी से बचाव के लिए सोनहा पुलिस ने भानपुर बाजार में चलाया जागरूकता अभियान

साइबर ठगी से बचाव के लिए सोनहा पुलिस ने भानपुर बाजार में चलाया जागरूकता अभियान

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए थाना सोनहा पुलिस ने बुधवार को भानपुर बाजार में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बाजार में मौजूद महिलाओं और पुरुषों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने फिशिंग, ओटीपी साझा करने, यूपीआई फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैन कराने, अज्ञात लिंक पर क्लिक करने, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग और ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर होने वाली ठगी के बारे में लोगों को सचेत किया। पुलिस ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

इस दौरान साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 टोल फ्री साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। साथ ही थाना सोनहा में स्थापित 24×7 साइबर हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया। पुलिस ने थाना सोनहा का सीयूजी नंबर 9454403123 भी उपलब्ध कराया और आपात स्थिति में इसका उपयोग करने की अपील की।

पुलिस ने आमजन से डिजिटल लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अभियान में कांस्टेबल राजेन्सी वर्मा और कांस्टेबल शेषनाथ यादव शामिल रहे।