थाना कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उत्तर प्रदेश शासन का फर्जी लोगो एवं लाल-नीली बत्ती लगाकर फर्जी OSD बनकर VIP प्रोटोकॉल लेने वाला शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर, उसके पास से सफेद रंग की INNOVA गाड़ी, 02 अदद वॉकी-टॉकी, 5 फर्जी विजिटिंग कार्ड व 4 ATM कार्ड किया गया बरामद-*
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह मय टीम व प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी मय टीम द्वारा दिनांक 26.08.2026 को चौकी बड़ेबन क्षेत्र में बड़ेबन पुल के नीचे संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की INNOVA कार नं0 UP32HW2225, जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था और छत पर लाल-नीली बत्ती जल रही थी, को रोका गया। कार में पीछे बैठे व्यक्ति (मोहसिन खान) ने स्वयं को OSD, उत्तर प्रदेश सरकार, सचिवालय लखनऊ बताते हुए पुलिस पर रौब जमाने का प्रयास किया तथा अपना विजिटिंग कार्ड दिखाया । संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा नियमानुसार उक्त वाहन व व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया ।
*प्रतिरुपण करके बना फर्जी ओएसडी अधिकारी मोहसिन खान को पुलिस द्वारा दिनांक 26.08.2026 को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 371/2026 धारा 204, 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 347(2) BNS व 66D IT Act पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है