-60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सरकार ने निशुल्क बस यात्रा कराने का किया है ऐलान
-लखनऊ से गोरखपुर तक धार्मिक पर्यटन रूटों पर बढ़ेगी कनेक्टिविटी
-रामनगरी पहुंचने वाली बुजुर्ग महिलाओं को किराया मुक्त यात्रा से बड़ी राहत
अयोध्या। योगी आदित्यनाथ सरकार ने वरिष्ठ महिलाओं को राहत देते हुए 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा का ऐलान किया है। इस पहल से अयोध्या परिक्षेत्र में 390 बसों का लाभ बुजुर्ग महिलाएं उठा सकेंगी। इससे रामनगरी पहुंचने वाली वरिष्ठ महिलाओं का सफर अब आसान और किराया मुक्त हो जाएगा। वरिष्ठ महिलाओं के लिए श्लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्राश् योजना के अन्तर्गत विशेष बसो को जनप्रतिनिधि द्वारा अयोध्या सर्किट हाउस से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया है। पहले दिन बुधवार को दस महिलाओं ने यात्रा कर के लिए जीरो बैलेंस का टिकट दिया गया। इस योजना आज से श्रीगणेश किया। योगी सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना के तहत अयोध्या क्षेत्र में प्रमुख मार्गों पर संचालित 390 बसें बुजुर्ग महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा देंगी। आरएम अयोध्या परीक्षेत्र काशी प्रसाद ने बताया कि अमेठी में 64, अम्बेडकरनगर में 92, सुल्तानपुर में 156 तथा अयोध्या में 157 बसें इस योजना के अंतर्गत शामिल हैं। इन बसों के माध्यम से लखनऊ से गोरखपुर तक धार्मिक पर्यटन रूटों पर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे न केवल स्थानीय महिलाओं बल्कि दूर-दराज से अयोध्या दर्शन के लिए आने वाली वरिष्ठ महिलाओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। सरकार का यह कदम धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। अयोध्या जैसे पवित्र स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं होती हैं।
किराए की चिंता दूर होने से वे आसानी से मंदिरों, घाटों और अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुंच सकेंगी। योजना के क्रियान्वयन से परिवहन व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है। इस पहल से रामनगरी अयोध्या पहुंचने वाली बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक राहत के साथ-साथ सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। योगी सरकार की इस दूरदर्शी सोच से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना और मजबूत हुई है। अयोध्या की स्थानीय निवासी उपासना सिंह ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी योजना है। 60 साल से ऊपर की महिलाएं अब बिना किसी आर्थिक बोझ के घर से मंदिर तक जा सकेंगी। योगी जी ने बुजुर्गों का ख्याल रखा है। इससे रामनगरी आने वाली माताओं-बहनों को बहुत सहूलियत होगी। अयोध्या की काजोल श्रीवास्तव ने भी योजना का स्वागत करते हुए कहा कि निशुल्क बस यात्रा की सुविधा से वरिष्ठ महिलाओं का सफर आसान हो जाएगा। यह सरकार की जनहितैषी सोच का प्रमाण है। हम सभी इस पहल का समर्थन करते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह सुविधा और विस्तारित हो। योगी सरकार की यह योजना न केवल अयोध्या बल्कि पूरे परिक्षेत्र की महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी।