बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

रिपोर्टर सैयद अकरम सैयद

सीरत कमेटी बहराइच द्वारा जुलूसे मोहम्मदी अपने रीति रिवाज के अनुसार मुस्लिम मुसाफिर खाने से निकाला गया

जुलूस का आगाज़ कुरान की तिलावत से किया गया

सीरत कमेटी के सदर तेजे खान को मेंबरों ने साफा बांधकर खैर मखदूम किया

छावनी चौराहेपर सीरत कमेटी के सदर तेजे खान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर को साफा बांधकर स्वागत किया तथा उनके साथ कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान को भी साफा बांध का स्वागत किया

पूर्व मंत्री यासर शाह जुलूस में शामिल बहराइच शहर के अवाम का खैर मंडन किया तथा सभी अंजुमनों का हौसला अफजाई की

तारिक़ खान ने जुलूस में शामिल अवाम का खैर मखदूम किया तथा सभी हौसला अफजाई की अंजुमनों का

 

मोहम्मद कसीम मैं अपनी तकरीर में कहा 12 रबी उल अव्वल हुज़ूर ए अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कि विलादत ए मुबारका का ये तारीखी जुलूस कायनात की सबसे अज़ीम शख्सियत की तरफ मंसूब है जो वजहें कायनात हैं क़ुरान ए पाक मे जिन्हें रहमतुलिलआलमीन कहा गया है

आपने कभी किसी दुश्मन को भी बुरा भला ना कहा यहाँ तक कि आपको परेशान करने वाले आपके रास्ते मे कांटे बिछाने वाले और जख्म देने वाले आप पर पत्थर बरसाने वालों पर भी आपने रेहमत के फूल बरसाए ज़ुल्म व नाइन्साफी से सिसकती इंसानियत को सहारा देने के साथ ज़िन्दगी गुज़ारने के आदाब सिखाये। ऐसी अजीमूल मर्तबत व रेहमतों वाली शख्सियत का उम्मती होने की हैसियत से हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम और आप सभी लोग जुलूस ए मोहम्मदी की अज़मत व पकीज़गी का ख्याल रक्खें नबी ए अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कि ज़िन्दगी दुनिया के सभी इंसानों के लिए उसवाह है आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम सारे जहाँ के लिए रेहमत बनाकर भेजे गए आप पूरी दुनिया को तौहीद व रिसालत और अमन व सलामती का पैगाम दिया सहाबा एकराम की जमात इस्लाम से कबल जिहालत व गुमराही कि ज़िन्दगी बसर कर रही थी आप की तरबियत और फैज़ से दुनिया की एक काबिल ए तकलीद जमात बन गयी। पैगाम ए मुस्तफा इंसानियत कि अज़मत व तकरीम और दुनिया मे अमन कि ज़मानत है। इस्लाम एहतेराम इंसानियत और अमन व सलामती व शान्ति का आलमबरदार है लिहाज़ा हम सब नबी ए पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कि सुन्नत के मुताबिक़ ज़िन्दगी गुज़ारेँ ताकि दाराएन मे फलाह पाएं।

जुलूस में शहर के तमाम अंजुमनों ने शिरकत की

इस अवसर पर सीरत कमेटी के सदर तेजे खान नासिर अली इकबाल राइनी सुलेमान खान मोहम्मद कसीम मोहम्मद सलीम शकील मेंकरानी मोहम्मद अब्दुल्ला मोहम्मद रफी अब्दुल हमीद शाह महफूज शाही अब्दुल हसीब अंसारी मसूद रियाज अब्दुल मन्नान सैयद अकरम सैयद मंशाद अहमद आदि मौजूद रहे