रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता
सिद्धार्थनगर, विधानसभा क्षेत्र 306 डुमरियागंज में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ई० राम फेर उर्फ अंशू यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया।
इस दौरान ग्राम सेखुई गोवर्धन, तेतरी, अन्दुवाशनिचरा, कलीचक, सेमरी, सेमरा बनकसिया, बुढियाटायर, विजवार बढ़ई में लोगों से मुलाकात की गई। गांव के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर प्रदेश सचिव ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में सुरेश चन्द्र यादव, घिसियावन यादव पूर्व महासचिव, विशेष आमन्त्रित सदस्य समाजवादी पार्टी, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
ई० राम फेर उर्फ अंशू यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, नौजवान और पिछड़ों के साथ खड़ी है। आने वाले चुनाव में डुमरियागंज से समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।






Views Today : 18230
Who's Online : 24