डिजिटल दौर में एकाग्रता ही सफलता की कुंजी: अपर्णा सिंह 

डिजिटल दौर में एकाग्रता ही सफलता की कुंजी: अपर्णा सिंह 

बस्ती। डिजिटल युग में स्मार्टफोन और इंटरनेट ने जहां शिक्षा के नए द्वार खोले हैं, वहीं इसके अनियंत्रित उपयोग से विद्यार्थियों की एकाग्रता प्रहभावित हो रही है। लिटिल फ्लावर्स स्कूल, बस्ती की प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह ने छात्रों को डिजिटल भटकाव से बचकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है।

​प्रधानाचार्या ने कहा कि तकनीक विद्यार्थियों की सहायक है, स्वामी नहीं। पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया अपडेट और मोबाइल नोटिफिकेशन न केवल ध्यान भटकाते हैं, बल्कि सोचने की क्षमता और पारिवारिक संवाद को भी प्रभावित करते हैं। एकाग्रता से पढ़ाई करने पर ही छात्र विषय को गहराई से समझ सकते हैं।

एकाग्रता और सफलता के लिए प्रमुख सुझाव:

  • डिजिटल डिटॉक्स: पढ़ाई, भोजन और विश्राम के समय मोबाइल से दूरी बनाएं तथा अध्ययन के दौरान बेवजह के नोटिफिकेशन बंद रखें।
  • सकारात्मक दिनचर्या: देर रात तक जागने के बजाय सुबह जल्दी उठकर पढ़ें, जिससे एकाग्रता और स्मरण शक्ति बेहतर होती है।
  • शारीरिक व मानसिक विकास: प्रतिदिन प्रकृति के बीच समय बिताएं, खेलकूद में भाग लें और किताबें पढ़ने की आदत डालें।
  • संयुक्त जिम्मेदारी: बच्चों में आत्म-अनुशासन, समय प्रबंधन और डिजिटल विवेक विकसित करना विद्यालय और अभिभावकों का साझा दायित्व है।